कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।
नैनीताल। कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सभी जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आस्था, अपनत्व और सुरक्षा के संदेश के साथ उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की।
साथ ही उन्होंने आमजन से विशेष अनुरोध किया कि त्यौहार की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
नैनीताल पुलिस की अपील:
■ नशे में वाहन न चलाएं।
■ सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं।
■ यातायात नियमों का पालन करें और खुशियां बांटें।
नैनीताल पुलिस ने संदेश दिया कि आपकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और आपकी खुशियां ही उनकी दीपावली हैं।
नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











