नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन।

शक्ति स्वरुपा कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद, सुख-समृद्धि, शांति और की लोककल्याण की कामना।

नैनीताल। नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा के आठवें स्वरुप माँ महागौरी की आराधना के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ नैनीताल स्थित आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं उनकी धर्मपत्नी ने कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरुप मानते हुए श्रद्धापूर्वक पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और उपहार एवं दक्षिणा भेंट की। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।

इस शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति बनाए रखने तथा सभी के सकुशल जीवन की मंगलकामना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *