धर्मांतरण मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी. सी. का सख्त एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

बहुचर्चित भीमताल प्रकरण में फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY सलाखों के पीछे।

भीमताल पुलिस, SIT और SOG की संयुक्त कार्रवाई को मिली सफलता।

भीमताल (नैनीताल)। जनपद नैनीताल में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026, उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत थाना मल्लीताल में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY, निवासी कुँआताल, भीमताल, अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने वादी से करीब 17 लाख रुपये विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई।

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, किन्तु उसे किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई।

एसएसपी द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम भीमताल पुलिस, SIT और SOG की संयुक्त टीम द्वारा एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाती रही। सतत प्रयासों के परिणामस्वरुप फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का स्पष्ट संदेश:
जनपद में धर्मांतरण का खेल अवैध कृत्य है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस टीम में:
1- अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली (टीम प्रभारी)
2- राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, भीमताल
3- प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक, भवाली
4- विजय नेगी, थानाध्यक्ष, बेतालघाट
5- उ.नि. मनोज नयाल, थानाध्यक्ष, तल्लीताल
6- उ.नि. मोहन सोन, थाना खनस्यू
7- उ.नि. महेन्द्र राज, कोतवाली भवाली
8- म.उ.नि. सुनीता कुमार, प्रभारी, महिला समाधान केंद्र नैनीताल
9- म.उ.नि. आशा बिष्ट, थाना तल्लीताल
10- कानि. हरीश बिष्ट, कोतवाली भवाली
11- कानि. विरेंद्र गोले, कोतवाली भीमताल
12- कानि. प्रकाश चन्द, कोतवाली भीमताल
13- कानि. राहुल राणा, कोतवाली भीमताल
14- कानि. ललित आगरी, कोतवाली भीमताल
15- हे.कानि. कुन्दन कनैत, एसओजी
16- कानि. अरविन्द पिष्ट, एसओजी
17- कानि. भूपेन्द्र जेठा, एसओजी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *