सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैंण का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, अर्नव उनियाल और कार्तिक सती ने किया टॉप।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैंण ने इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के छात्र अर्नव उनियाल और कार्तिक सती ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अक्षिता बिष्ट ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीक्षा सतपोला ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मयंक गिरी गोस्वामी और यशशवी ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान साझा किया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. केवल जोशी और अनंत विजय पालीवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के समर्पण, अनुशासन और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को दिया।

प्रधानाध्यापक कांता कुमार भट्ट एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *