थौली-पाली क्षेत्र पंचायत उपचुनाव: छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्र संख्या 21, थौली-पाली सीट के छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज बुधवार को होगा। मतगणना सुबह 8 बजे से विकासखंड भिकियासैंण के सभागार में शुरु होगी। इस उपचुनाव में कुल 551 मतों की गणना की जाएगी।

थौली-पाली क्षेत्र पंचायत सीट पर चुनाव लड़ने वाले छह प्रत्याशियों में लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिनौड़ा, चंद्र सिंह निवासी पाली, जय प्रकाश नेगी निवासी नौघरिया, नंदन सिंह रावत निवासी चनूली, गंगा देवी निवासी गंगोड़ा तथा ललित मोहन निवासी पाली थौली शामिल हैं। मतगणना के बाद इन सभी प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला हो जाएगा।

थौली-पाली क्षेत्र पंचायत सीट पर कुल 1,736 मतदाता हैं, जिनमें से 551 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतों की गणना विकासखंड भिकियासैंण के सभागार में एक ही टेबल पर संपन्न होगी।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा ने पुलिस, प्रशासन और मतदान कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

वहीं, सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से मतगणना के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *