भिकियासैंण, स्याल्दे व सल्ट की आशाओं ने दी प्रमाणन परीक्षा, 188 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में आशा कार्यकर्त्ती प्रमाणन परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा में भिकियासैंण, स्याल्दे एवं सल्ट क्षेत्र की आशा कार्यकर्त्तियों ने प्रतिभाग किया।
केंद्र व्यवस्थापक बी.आर. भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल पंजीकृत 198 परीक्षार्थियों में से 188 उपस्थित रहे, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कम्पोनेंट-1 के लिए पंजीकृत 5 परीक्षार्थियों में से 3 उपस्थित रहे, वहीं कम्पोनेंट-2 के लिए पंजीकृत 193 में से 185 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में ओएसडी के.के. भट्ट, परीक्षा प्रभारी प्रकाश चंद्र, राजेंद्र मनराल, प्रेम राम, सतीश चन्द्र, शिवम आर्या, डॉ. हेमा रावत, मीनाक्षी कड़ाकोटी, दीपा बिष्ट, भावना चंद, जाहिद हुसैन, खुशाल राम, शीश प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
वहीं पुलिस प्रशासन ने भी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



