एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शातिर सपेरों के काले कारनामों का किया पर्दाफाश।

हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ।

03 शातिर चोर गिरफ्तार, 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन बरामद; एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं बर्तन बरामद किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2,500/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

मामला-1, कोतवाली हल्द्वानी:
दिनांक 05 मई 2026 को वादी मनोज कुमार जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी हरिपुर मोतिया (निकट हरिपुर जमन सिंह इंटर कॉलेज), पोस्ट देवलचौड़, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 01 मई 2026 को वह अपने आवास से कोटाबाग गया हुआ था। रात्रि लगभग 8:40 बजे के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में चोरी कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना हाजा में मुकदमा एफआईआर संख्या 147/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार के सुपुर्द की गई।

मामला-2, थाना मुखानी:
दिनांक 08 मई 2026 को वादी लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पूरनपुर, कृष्णापुरम, मुखानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चैनल एवं दरवाजे का लॉक तोड़कर घर के अंदर से 4,000/- रुपये नकद, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी कर ली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील जोशी द्वारा मु.अ.सं. 57/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह धामी को सौंपी गई।

पुलिस कार्रवाई:
घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई एवं शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

कोतवाली हल्द्वानी एवं मुखानी की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी तथा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई। फुटेज में संदिग्ध व्यक्तियों को वादी के घर में ताला तोड़कर प्रवेश करते देखा गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दो व्यक्ति हरिद्वार नंबर की बाइक पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे।

गठित टीम ने ठोस सुरागरसी एवं तलाश के दौरान दिनांक 09 मई 2026 को बेल बाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से तीन अभियुक्तों — प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु एवं गुरविंदर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे तीनों हरिद्वार में रहते हैं तथा सपेरे का कार्य करते हैं। नैनीताल घूमने आने के बाद वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र के एक होटल में रुके थे। रात में बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप पुत्र परवीन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर थाना पथरी, जिला हरिद्वार
2- गुरविंदर पुत्र देवीचंद, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3- रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु पुत्र संतोषनाथ, उम्र 21 वर्ष, निवासी उपरोक्त

बरामद माल (लगभग 25 लाख रुपये):
सफेद धातु का 01 कटोरा, 03 पायल के जोड़े, 07 बिछुवे, 03 धागुला, 01 कमरबंद, 01 पीली धातु का कटोरा एवं प्लेट, 01 हार, 01 चैन, 03 मंगलसूत्र, 03 टिक्की चोटी, 01 जोड़ी कान के टॉप्स, 15 दाने पीली धातु, 02 चोकर, 03 अंगूठी, 18 दाने पौंची के, 01 छोटा पीली धातु का दाना, 02 टिक्की मंगलसूत्र, 02 दाने मंगलसूत्र तथा 04 कुंडे मंगलसूत्र

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त गुरविंदर के विरुद्ध –
1- एफआईआर संख्या-101/26, चालानी थाना रायपुर
2- एफआईआर संख्या-57/2026, धारा 305बी/331बी/317(2), चालानी थाना डोईवाला
अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

गिरफ्तारी/बरामदगी टीम में:
● व.उ.नि. रोहिताश सागर
● उ.नि. मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर
● उ.नि. वीरेंद्र चंद्र, थाना मुखानी
● उ.नि. राजेंद्र सिंह, थाना मुखानी
● हे.कानि. इसरार नवी, तकनीकी टीम
● कानि. दिनेश नगरकोटी, कोतवाली हल्द्वानी
● कानि. अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी
● कानि. प्रयाग जोशी, कोतवाली हल्द्वानी
● कानि. बलवंत बिष्ट, थाना मुखानी
● कानि. रविंद्र खाती, थाना मुखानी
● का. धीरेंद्र अधिकारी
● का. अनिल गोस्वामी शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *