भतरौंजखान–मोहान मोटर मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान–मोहान मोटर मार्ग पर सुबह 7 बजे कुमेरिया के समीप एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






