सोमेश्वर के ग्राम बड़यूडा में भू-धंसाव से दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू में 03 लोगों के शव बरामद।

पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने करीब 03 घंटे चलाया सघन रेस्क्यू अभियान।

एसएसपी अल्मोड़ा ने बेस चिकित्सालय पहुंचकर मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की गहरी संवेदना।

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के ग्राम बड़यूडा में भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार प्रातः 04:26 बजे डायल-112 से सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत राजस्व क्षेत्र पातलीबगड़ के ग्राम बड़यूडा में राजेन्द्र राम पुत्र गुलाब राम के आवासीय भवन के पीछे से अचानक भू-धंसाव/भू-स्खलन होने से भवन के अंदर मलबा आने के कारण कुछ लोग दब गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व फायर सर्विस ने संभाला मोर्चा:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला को नजदीकी थाना/चौकियों के पर्याप्त पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम, फायर सर्विस एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।

घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा, सीओ रानीखेत, तहसीलदार अल्मोड़ा एवं तहसीलदार सोमेश्वर की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

करीब 03 घंटे के रेस्क्यू के बाद 03 शव बरामद:
लगभग 03 घंटे तक चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबे में दबे 03 लोगों के शव बरामद किए। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत शवों को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।

एसएसपी अल्मोड़ा ने परिजनों से की मुलाकात:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने भी बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

दिवंगतों का विवरण:
1- प्रेमा देवी पुत्री राजेन्द्र राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बड़यूडा, सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
2- कल्पना आर्या पुत्री राजेन्द्र राम, उम्र 19 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3- मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, कोतवाली सोमेश्वर
● उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी मजखाली
● उपनिरीक्षक धरम सिंह, चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर
● अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, कोतवाली सोमेश्वर
● हेड कांस्टेबल हरीश आर्य, कोतवाली सोमेश्वर
● हेड कांस्टेबल अकरम, कोतवाली सोमेश्वर
● कांस्टेबल सुंदर सिंह, कोतवाली सोमेश्वर
● कांस्टेबल चालक ललित राम, कोतवाली सोमेश्वर
● हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत
● कांस्टेबल संजू ठकुरी, कोतवाली रानीखेत
● कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, कोतवाली रानीखेत
● कांस्टेबल चंद्रप्रकाश, कोतवाली द्वाराहाट
● कांस्टेबल नंदकिशोर भट्ट, कोतवाली द्वाराहाट शामिल रहे।

एसडीआरएफ टीम में:
● उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल
● हेड कांस्टेबल टीका कार्की
● कांस्टेबल हरपाल सिंह
● कांस्टेबल हरीश पांडेय
● कांस्टेबल कृष्ण कार्की
● होमगार्ड राजन गोस्वामी
● होमगार्ड धीरज भारती
● चालक मनोज सती शामिल रहे।

फायर सर्विस टीम में:
● मुकेश चतुर्वेदी, प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा
● एलएफएम किशन सिंह
● एफएस चालक विपिन बडोला
● हरि सिंह अधिकारी
● एफएम महमूद अली
● एफएम प्रेम सिंह
● एफएम रवि आर्या शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *