सराईखेत-बजवाड़ पुल गाँव में ब्रह्माकुमारी शाखा ने चलाया नशा मुक्ति अभियान।
सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सराईखेत के बजवाड़ पुल गाँव में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों तथा युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यसनों से होने वाली हानियों एवं उनसे उत्पन्न होने वाले गंभीर रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सहज राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से नशे की लत से मुक्ति पाने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने व्यसनों का त्याग करने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ गीता पाठशाला सराईखेत से बी.के. कंचन, बी.के. विनीता, बी.के. मनसुख, हिमानी, डॉ. जगदीश, निर्मला देवी एवं जानकी सहित अनेक भाई-बहनों ने सहभागिता की।
वहीं बजवाड़ पुल क्षेत्र में आयोजित इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के सूर्य सिंह, आनंद सिंह, विनोद सिंह, पूरन सिंह, कुंभ सिंह, दिगंबर सिंह, झंडू देवी, बसंती देवी, ममता देवी, करण नेगी, राम सिंह, नारद सिंह, मदन सिंह, जस्विन सिंह, कुशल सिंह, नंदन सिंह, महेश चंद्र, कृपाल सिंह, प्रकाश सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।



