आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्वैराला में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के तहत आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में आशाओं व क्षेत्रीय लोगों ने लिया भाग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), विकासखंड सल्ट के क्वैराला में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं धन्वंतरि वंदना के साथ किया गया। योग अनुदेशक हिमांशु पंत एवं योग अनुदेशिका लीलावती नैनवाल ने चिकित्सालय परिसर में आशा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता भट्ट ने इस वर्ष की योग दिवस की विशेष थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




