नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा में आयोजित हुई जागरुकता मैराथन दौड़।

अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” के अंतर्गत जनपद में नशे के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से विगत दिवस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

मैराथन दौड़ प्रातः 7:00 बजे रघुनाथ सिटी मॉल, अल्मोड़ा से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन, अल्मोड़ा तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर आर. घोड़के, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित पुलिस विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करना तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *