राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में नशा मुक्त उत्तराखंड 2026 के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित।
शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान 2026 कार्यक्रम का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर और समाज को नशे की बुराइयों से अवगत कराना तथा एक स्वस्थ, नशा मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लेना था।
एंटी-ड्रग सेल नोडल अधिकारी के निर्देशन में हुआ आयोजन:
कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सीमा प्रिया, एंटी-ड्रग सेल नोडल अधिकारी के कुशल निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दृढ़ प्रतिज्ञ होकर स्वयं को एवं महाविद्यालय परिसर को नशा मुक्ति एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा ने ज्ञानवर्धक व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
हस्ताक्षर कर नशा मुक्त वातावरण का लिया संकल्प:
कार्यक्रम के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रुप में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों और विशेष रुप से छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी छात्राओं ने इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और हस्ताक्षर करके एक पवित्र शपथ ली कि वे अपने कॉलेज परिसर और आस-पास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरुक करेंगे।
इस ऐतिहासिक क्षण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा सहित समस्त विभागों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. छत्रसिंह कठायत, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी भूपेंद्र सिंह नेगी, अनुज कुमार, कमल सिंह बनकोटी, हेमंत मनराल, विनोद रतन, लाल सिंह नेगी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल













