सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, एसपी संचार नैनीताल ने कर्मियों को किया सम्मानित।
ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर 2 पुलिस कर्मी व 1 अनुचर को शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट; पुलिस परिवार व परिजनों की रही उपस्थिति।
नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत 02 पुलिस कर्मियों व 01 अनुचर के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष्य में एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
1- केदार सिंह (अपर उप निरीक्षक/एएसआई – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
● नियुक्ति दिनांक: 01-08-1994 (जनपद अल्मोड़ा में कांस्टेबल पद पर)
● जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 21-07-2022
पदोन्नति:
● हेड कांस्टेबल: 26-11-2022
● अपर उप निरीक्षक (एएसआई): 28-02-2023
सेवाएं:
जनपद अल्मोड़ा, बरेली (उ.प्र.) व नैनीताल में सेवाएं।
सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य।
उपलब्धियां: उत्कृष्ट कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्राप्त।
कुल सेवा अवधि: 31 वर्ष 08 माह 29 दिन।
2- अकिल मलिक (हेड कांस्टेबल 140 – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
● नियुक्ति दिनांक: 21-04-2002 (जनपद उधम सिंह नगर में कांस्टेबल पद पर)
● जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 30-07-2019
सेवाएं:
जनपद हरिद्वार, सीबीसीआईडी हल्द्वानी व नैनीताल में सेवाएं।
सीजन ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी।
उपलब्धियां: सराहनीय कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र।
कुल सेवा अवधि: 24 वर्ष 00 माह 09 दिन।
3- भोलानाथ (अनुचर – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)
● नियुक्ति दिनांक: 25-02-1998 (जनपद नैनीताल में अनुचर पद पर)
सेवाएं:
जनपद नैनीताल में सेवाकाल के दौरान मेहनत एवं लगन से कार्य निष्पादन।
कुल सेवा अवधि: 28 वर्ष 02 माह 05 दिन।
इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मियों के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वस्थ और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।
तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को साझा किया गया।
एसपी संचार नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब उनकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की अपील की।
सभी कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें उपहार स्वरुप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।
उक्त विदाई समारोह के दौरान अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे सभी कार्मिकों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










