छुरमल देव मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुख्य अतिथि खजान चन्द्र गुड्डू ने लिया आशीर्वाद।

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। घसाड़ (विनायक), बत्यूली, मुवानी में आयोजित ॐ श्री छुरमल देव धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेला महोत्सव में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं 45 विधानसभा गंगोलीहाट के पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री छुरमल देव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले हमारी आस्था, संस्कृति, लोक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ये आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खजान चन्द्र गुड्डू ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों द्वारा दिया गया स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता का यह विश्वास उन्हें क्षेत्र की सेवा, विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कामना की कि क्षेत्र की लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराएं और आपसी भाईचारा सदैव फलता-फूलता रहे तथा सीमांत क्षेत्र विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुए।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद रावत, डीडीहाट ब्लॉक अध्यक्ष चंचल सिंह चौहान, कनालीछीना ब्लॉक अध्यक्ष कमल दीप, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटगाड़ी कमल सानी, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पांखू सोनू बटकोरा, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि डीडीहाट चंचल सिंह बोरा सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *