SSP नैनीताल की सख्त कार्यवाही — पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

SSP नैनीताल का कड़ा संदेश — ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण:
दिनांक 10 मई 2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्रांतर्गत गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ की दुकान के पास एक संदिग्ध कार, जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी, को रोका गया।

वाहन के चालान की प्रक्रिया के दौरान कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अत्यधिक अभद्रता की। अभियुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दी गई। इसके पश्चात अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस कार्यवाही:
उक्त प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर दिनांक 11 मई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के विरुद्ध FIR No. 154/2026 धारा 132/221/351(2)(3)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर फरार अभियुक्त लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार संख्या UK18B1989 को भी पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड़, लालकुआं

एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश:
एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी अथवा लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *