अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 119 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने समस्त कोतवाली, थाना, चौकी एवं यातायात प्रभारियों को पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), तीन सवारी, ओवरस्पीडिंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 119 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

अल्मोड़ा पुलिस ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *