कुनाल ध्यानी का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक पद पर चयन, लोगों ने दी ढेरों शुभकामनाएं।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड संख्या-02 निवासी एवं प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी राकेश ध्यानी के सुपुत्र कुनाल ध्यानी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।

कुनाल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, सभासद संजय बंगारी, नीमा जीना, भावेश बिष्ट, पार्वती जीना, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, बाड़नाथ सोसायटी के अध्यक्ष बालम नाथ सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुनाल ध्यानी की इस कामयाबी से नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *