सपनों की आशा संस्थान के तत्वाधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम ने दूसरे दिन भी बिनसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 117 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सपनों की आशा संस्थान के तत्वावधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी की टीम द्वारा बिनसर महादेव मंदिर, सौनी में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन पूर्व में श्री श्री 108 महंत गोवर्धन गिरी महाराज, व्यास जी पृथ्वी पाल सिंह रौतेला, बिनसर महादेव कमेटी, सोनी तथा सपनों की आशा संस्थान के सदस्यों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया था।

शिविर में मरीजों का रक्तचाप (बीपी), शुगर, फेफड़ों से संबंधित बीमारियों तथा दांतों की समस्याओं का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गई। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी से सुप्रसिद्ध फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल केड़िया, डॉ. प्रदीप तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. पूजा पंत सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी टीम के साथ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया।

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 117 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, सपनों की आशा संस्थान की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। इसके साथ ही बिनसर मेले के दौरान आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया।

सपनों की आशा संस्थान की ओर से कमल लोहनी, घनश्याम पंत, लीला लोहनी, जगदीश चंद्र, प्रीतिश लोहनी, नील पंत तथा अग्रिम पंत ने स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों की खूब सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गैरगाँव दीपक करगेती सहित अन्य लोगों ने भी अपना भरपूर सहयोग एवं योगदान दिया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *