राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ।
भतरौंजखान/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करते हुए झंडा गीत के सामूहिक गायन से की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरुक किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्का कोली द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, देश की एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।
शांति कुंज प्रतिनिधियों ने अच्छी आदतों के महत्व पर किया संवाद:
कार्यक्रम में शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भीम सिंह अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की।
हरीश बिष्ट एवं एन.डी. महरा, शांति कुंज प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, सदाचार, समय के सदुपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी आदतें व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर डॉ. रुपा यादव, डॉ. रविंद्र कुमार, सुनीता भट्ट, प्रीती जोशी, ललित मोहन, रोहित कुमार, गिरीश चंद्र, जगदीश, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










