एसआईआर कार्य समय पर पूरा करने पर बीएलओ कृपाल सिंह शीला सम्मानित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 50-रानीखेत में बूथ संख्या-29 पर बीएलओ के रुप में सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूर्ण करने पर कृपाल सिंह शीला को सम्मानित किया गया।
कृपाल सिंह शीला ने मतदाता सूची के सत्यापन, घर-घर जाकर आवश्यक प्रपत्र जमा कराने, मतदाताओं को जागरुक करने तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






