राम ने तोड़ा शिव धनुष, देघाट रामलीला में मनमोहक दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आदर्श श्री रामलीला समिति देघाट द्वारा आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख स्याल्दे मथुरा दत्त डुंगरियाल ने पूजा-अर्चना कर किया।
रामलीला के तीसरे दिन राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने का प्रसंग प्रमुख आकर्षण रहा। इस दौरान रावण-बाणासुर संवाद, जनक-लक्ष्मण संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद, विश्वामित्र संवाद, सुनैना-सीता संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित अनेक मनमोहक दृश्यों का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया और रामलीला के मंचन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला में जनक और विश्वामित्र की भूमिका गोविन्द सिंह बंगारी ने निभाई। राम की भूमिका मयंक ढौंडियाल, लक्ष्मण की भूमिका दीपांशु चतुर्वेदी, सीता की भूमिका रोहित, कत्यूरा रावण की भूमिका गोपाल दत्त ढौंडियाल, बाणासुर की भूमिका इन्द्र कत्यूरा तथा परशुराम की भूमिका ललित मोहन बंगारी ने निभाई।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी, संरक्षक गोविन्द सिंह बंगारी, व्यवस्थापक वीरेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष भवान गिरी, सचिव पूरन सिंह रजवार, निर्देशक प्रकाश चन्द्र, सह-सचिव संतोष कुमार, विरेन्द्र सिंह, सह-व्यवस्थापक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नरायण सिंह बंगारी, सह-निर्देशक नरेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






