राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी ल्वेशाल में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर भव्य संगोष्ठी आयोजित।

ल्वेशाल (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय छानी ल्वेशाल में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

भूमि आवंटन के मामलों को दर्ज कराने का प्रस्ताव:
वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जिन भूमिहीनों को तत्कालीन समय में भूमि आवंटित की थी, वह भूमि आज तक आवंटित के नाम पर दर्ज नहीं हुई है। उस भूमि पर आवंटी काबिज हैं और काश्तकारी कर रहे थे, लेकिन भूमि उनके नाम दर्ज न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भूमि को आवंटियों के नाम पर कागज माल में दर्ज करने का प्रस्ताव रखा गया।

वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1925 में डोयोलीडाडा में शिल्पकार सम्मेलन किया गया था। वहां हरिप्रसाद टम्टा का स्मारक स्थल बनाने का भी प्रस्ताव किया गया।

सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर जोर:
वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के विचारों के अनुरुप सरकारी स्कूलों के स्तर को सुधारना चाहिए, क्योंकि आज गरीब किसानों, मजदूरों एवं शिल्पकारों के बच्चे इन्हीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। अनुसूचित जाति के भूमिहीन लोगों को भूमि आवंटित की जाए, ताकि हरिप्रसाद टम्टा जी का सपना साकार हो सके।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व अधिशासी अभियंता किशन चन्द्र तथा विशिष्ट अतिथि नारायण राम एडवोकेट व उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत कुमार ने की तथा कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगोष्ठी को जिला अध्यक्ष दीप कुमार, भीम आर्मी के सूरज कुमार, चंद्र प्रकाश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कुमार, सारथी फाउंडेशन के दिनेश राज, निशा देवी, मीना देवी, नीमा आर्या, मंजू देवी, ग्राम प्रधान मंगल ललित आगरी, बिट्टू, मंगल टम्टा, पप्पू कुमार, जगदीश आदि ने संबोधित किया।

वहीं इस मौके पर समस्त ग्रामवासी एवं बच्चे तथा आस-पास के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *