डोटियाल-लमखा-बाजखेत-चम्पानगर मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग तेज, क्षेत्रवासियों और टैक्सी चालकों में भारी रोष।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड क्षेत्र के डोटियाल, लमखा, बाजखेत एवं चम्पानगर को जोड़ने वाले 34 किलोमीटर मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण एक बार फिर मुखर हो गए हैं।

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि 26 अक्टूबर 2025 को इस मांग को लेकर आंदोलन किया गया था, लेकिन लोक निर्माण मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने से क्षेत्रवासियों एवं टैक्सी चालकों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम जनता, मरीजों, छात्रों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग उठाने एवं आंदोलन किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन दोबारा शुरु किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशल एक्टिविस्ट पंकज, राजेन्द्र रावत, चन्दन सिंह, ज्ञान सिंह, हरीश राम, श्याम लाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *