एसएसपी अल्मोड़ा के नशे के विरुद्ध सख्त तेवर का दिखा असर, 2.23 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.23 लाख रुपये कीमत की 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक, गांजा, चरस एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय एवं प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान धारानौला बाजार क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से 7.44 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या-43/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस टीम द्वारा स्मैक के क्रय-विक्रय स्रोतों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
विक्रम बोरा उर्फ विक्की पुत्र राजेन्द्र बोरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डुंगरी, पेटशाल, थाना धौलछीना, जिला अल्मोड़ा

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला
● हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कोतवाली अल्मोड़ा
● कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *