पुलिस परिवार से सेवानिवृत्त हुए 05 पुलिसकर्मी, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत 05 पुलिस कर्मियों के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण:
1- सुरेन्द्र सिंह, हे. कान्स. 130 ना.पु. — ऐच्छिक सेवानिवृत्त
■ प्रथम नियुक्ति: दिनांक 26-10-1998 को जनपद चम्पावत से कान्स. के पद पर।
■ जनपद नैनीताल में नियुक्ति: दिनांक 06-01-2015 से।
■ पदोन्नति: दिनांक 26-11-2022 को हे. कान्स. के पद पर।
■ पूर्व नियुक्ति: जनपद चम्पावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।
■ कुल सेवा अवधि: 27 वर्ष 10 माह 05 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
2- दीपक कुँवर, हे. कान्स. 21 ना.पु. — ऐच्छिक सेवानिवृत्त
■ प्रथम नियुक्ति: दिनांक 20-04-2002 को जनपद चम्पावत से कान्स. के पद पर।
■ जनपद नैनीताल में नियुक्ति: दिनांक 24-05-2017 से।
■ पदोन्नति: दिनांक 28-03-2023 को हे. कान्स. के पद पर।
■ नियुक्ति स्थल: जनपद चम्पावत, जनपद अल्मोड़ा एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।
■ कुल सेवा अवधि: 26 वर्ष 04 माह 11 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
3- अशोक कुमार जोशी, अपर उपनिरीक्षक ना.पु. — ऐच्छिक सेवानिवृत्त
■ प्रथम नियुक्ति: दिनांक 01-08-1989 को जनपद अल्मोड़ा से कान्स. के पद पर।
■ जनपद नैनीताल में नियुक्ति: दिनांक 01-12-2021 से।
■ पदोन्नति: दिनांक 05-10-2021 को हे. कान्स. तथा दिनांक 25-02-2023 को अपर उ.नि. के पद पर।
■ पूर्व नियुक्ति: जनपद अल्मोड़ा, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.), जनपद देहरादून, जनपद चम्पावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।
■ कुल सेवा अवधि: 37 वर्ष 30 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
4- त्रिभुवन सिंह, उपनिरीक्षक ना.पु. — ऐच्छिक सेवानिवृत्त
■ प्रथम नियुक्ति: दिनांक 20-08-1986 को जनपद बरेली (उ.प्र.) से कान्स. के पद पर।
■ जनपद नैनीताल में नियुक्ति: दिनांक 02-09-2025 से।
■ पदोन्नति: दिनांक 17-07-2008 को हे. कान्स., 17-11-2022 को अपर उ.नि. तथा दिनांक 24-12-2025 को उ.नि. के पद पर।
■ पूर्व नियुक्ति: जनपद बरेली (उ.प्र.), जनपद कानपूरनगर (उ.प्र.), जनपद अल्मोड़ा एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।
■ कुल सेवा अवधि: 40 वर्ष 11 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
5- बालकृष्ण, उपनिरीक्षक ना.पु. — ऐच्छिक सेवानिवृत्त
■ प्रथम नियुक्ति: दिनांक 07-12-1987 को जनपद नैनीताल से कान्स. के पद पर।
■ जनपद नैनीताल में नियुक्ति: दिनांक 30-11-2021 से।
■ पदोन्नति: दिनांक 17-09-2001 को हे. कान्स., 03-05-2017 को अपर उ.नि. (वि.श्रे.) तथा दिनांक 31-10-2020 को उ.नि. के पद पर।
■ पूर्व नियुक्ति: जनपद उधम सिंह नगर, जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।
■ कुल सेवा अवधि: 38 वर्ष 08 माह 24 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एसएसपी ने दी उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।
विदाई समारोह के दौरान ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को साझा किया गया।
सराहनीय सेवाओं की एसपी संचार ने की प्रशंसा:
एसपी संचार नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
सभी कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें उपहार स्वरुप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।
उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन, कुमकुम धनिक, प्रभारी चौकी दमुआढूंगा, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल














