रामनगर में पिडीलाइट के नए उत्पाद ‘ब्लू कोट मरीन’ का भव्य लॉन्च।
25 से अधिक बिल्डिंग निर्माण ठेकेदारों ने लिया भाग।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के तेलीपुरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पिडीलाइट कंपनी के नए उत्पाद ‘ब्लू कोट मरीन’ का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 25 से अधिक बिल्डिंग निर्माण ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पिडीलाइट के कुमाऊं हेड जावेद खान ने ब्लू कोट मरीन की विशेषताओं एवं उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्पाद विशेष रुप से नमी एवं बरसाती मौसम के लिए विकसित किया गया है। इसकी मजबूत बॉन्डिंग, कम सेटिंग टाइम और बेहतर प्रदर्शन इसे निर्माण कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बनाते हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में मित्तल टिंबर इंडस्ट्रीज़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पिडीलाइट के कुमाऊं डिस्ट्रीब्यूटर मयंक अग्रवाल के साथ ही मित्तल टिंबर इंडस्ट्रीज़ के संचालक पवन अग्रवाल एवं अमन अग्रवाल ने उपस्थित ठेकेदारों का भव्य स्वागत किया तथा उत्पाद से जुड़ी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के 25 से अधिक बिल्डिंग निर्माण ठेकेदार उपस्थित रहे। सभी ने उत्पाद की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में अपनाने की बात कही।



