अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर चित्तौड़खाल में आयोजित हुआ योग सत्र।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष चित्तौड़खाल द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरुक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार, विपिन सिंह पंवार, संजय कुमार, दीप चन्द्र, कु. चन्दा नेगी, क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ता, सुनीता देवी, ग्राम प्रधान रुडोली, समाजसेवी सुनील टम्टा, चन्दन सिंह, हिम्मत सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




