अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हुआ योगाभ्यास।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स-रेंजर्स यूनिट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्मिला सक्सेना के निर्देशन एवं वर्तमान में प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट एवं दिनेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं योग प्रशिक्षक डॉ. अजय पांडे ने योग प्रशिक्षक के रुप में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट एवं लीला बिष्ट ने भी योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी अनेक लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




