स्पष्ट नेतृत्व, मजबूत इरादे — सल्ट की बुलंद आवाज महेश जीना।

विकास और जनसंपर्क के दम पर मजबूत हो रही राजनीतिक पकड़।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। ऐसे समय में सल्ट विधानसभा से विधायक महेश जीना अपने विकास कार्यों, जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के चलते क्षेत्र में अलग पहचान बनाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सामने आई कुछ खबरों के बीच ज़मीनी स्तर पर उनकी लगातार सक्रिय मौजूदगी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सड़क, शिक्षा और पेयजल पर विशेष फोकस:
सल्ट क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर कई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही शिक्षा संस्थानों के विकास और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

मातृ शक्ति और युवाओं के बीच मजबूत पकड़:
विधायक महेश जीना की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत मातृ शक्ति और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल हो या युवाओं को खेल और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास—उनका फोकस हमेशा समाज के इन महत्वपूर्ण वर्गों पर रहा है।

“जो कहते हैं, वो करते हैं” बनी पहचान:
महेश जीना की कार्यशैली की सबसे खास बात यह मानी जाती है कि वे जो वादा करते हैं, उसे पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। यही वजह है कि जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता लगातार मजबूत हुई है और लोग उन्हें एक स्पष्टवादी तथा निर्णायक नेता के रुप में देखते हैं।

जनहित के मुद्दों पर सख्त रवैया:
विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए विधायक महेश जीना कई बार अधिकारियों के साथ सख्त और स्पष्ट रवैया अपनाते नजर आए हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी यह सख्ती कई बार चर्चाओं में रही, लेकिन इसके पीछे उनका उद्देश्य हमेशा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाना रहा है।

संगठनात्मक स्तर पर भी मजबूत पकड़:
राजनीतिक जानकारों के अनुसार संगठन में उनकी पकड़ भी काफी मजबूत मानी जाती है। राज्य से लेकर केंद्र तक बेहतर समन्वय और बूथ स्तर तक सक्रिय संवाद उनकी राजनीतिक ताकत को और मजबूती देता है। वे केवल चुनावी नेता के रुप में नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय रखने वाले रणनीतिकार के रुप में भी उभर रहे हैं।

लगातार जनसंपर्क से बढ़ रहा समर्थन:
क्षेत्र में नियमित भ्रमण, जनसभाओं और स्थानीय कार्यक्रमों में भागीदारी के जरिए महेश जीना लगातार लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। आम जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान की कोशिश करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा माना जाता है। यही कारण है कि स्थानीय स्तर पर उनके समर्थन में मजबूत माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

चुनावी समय में जमीनी सक्रियता बनी सबसे बड़ी ताकत:
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी दौर में केवल सर्वेक्षण नहीं, बल्कि जनता के बीच विश्वास और जमीनी कार्य ही सबसे बड़ी ताकत साबित होते हैं। ऐसे में विधायक महेश जीना की निरंतर सक्रियता और विकास कार्यों पर फोकस उन्हें आगामी चुनावों में एक मजबूत दावेदार के रुप में स्थापित करता नजर आ रहा है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *