भतरौंजखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.124 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक एवं एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार 100 रुपये आंकी गई है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत जिलेभर में नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी क्रम में जैनल-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर पुलिस चौकी भिकियासैंण जाने वाले तिराहे के पास पुलिस ने बाइक संख्या UK06U1520 को रोककर तलाशी ली। जाँच के दौरान बाइक सवार सरवन सिंह के कब्जे से 1.644 किलोग्राम तथा महिला परमजीत कौर के कब्जे से 3.480 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजे का वजन 5.124 किलोग्राम पाया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में एफआईआर संख्या 07/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जाँच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- सरवन सिंह पुत्र शेर सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला रामपुरा, थाना काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर
2- परमजीत कौर पत्नी स्व. सुरजीत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला रामपुरा, थाना काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर

पुलिस टीम में:
● थानाध्यक्ष अवनीश कुमार
● हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार
● कांस्टेबल रवि प्रताप शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *