ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
कालाढूंगी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 13 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान नए गाँव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड एवं छोराजाली जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बलकार सिंह के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा अमरजीत सिंह के कब्जे से 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस कार्रवाई:
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 पंजीकृत की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- बलकार सिंह पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर
2- अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर
बरामदगी में:
● 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
● 75 पाउच अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम में:
● प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
● अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम
● अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह
● कांस्टेबल 634 मनोज द्विवेदी
● कांस्टेबल 816 किशन नाथ
● कांस्टेबल 905 अमनदीप सिंह
● कांस्टेबल 147 स्वरुप सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल








