ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान बाइक संख्या UK06V2398 के वाइजर से काले रंग की पन्नी में रखी 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में बाइक सवार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे, जिसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे तथा शेष अधिक कीमत पर बेचते थे।

इस संबंध में कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विजय नेगी पुत्र कमल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, जनपद नैनीताल
2- मो. आलम पुत्र इश्क अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर, जनपद नैनीताल

बरामदगी में:
● 7.34 ग्राम अवैध स्मैक
● मोटरसाइकिल संख्या UK06V2398

पुलिस टीम में:
● प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार
● उपनिरीक्षक ललित पांडे
● हेड कांस्टेबल गगन भंडारी
● कांस्टेबल अमित कुमार
● कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *