एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को जन्मदिन पर जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों एवं आमजन द्वारा उनके कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की गई तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

इसी क्रम में विमला बिष्ट, पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सहित अन्य नागरिकों ने भी एसएसपी नैनीताल से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं केक भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

दिनभर एसएसपी कार्यालय में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा भी उन्हें फोन, संदेश एवं व्यक्तिगत रुप से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *