राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हुई विविध प्रतियोगिताएं।
रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी परिषद के तत्वावधान में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं एंटी ड्रग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
प्राचार्य ने किया आयोजन का शुभारंभ:
आयोजन का आगाज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है। हमें अपने जीवन में कोई न कोई खेल अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कहानी वाचन प्रतियोगिता में ललिता रावत प्रथम:
हिंदी कहानी वाचन प्रतियोगिता में ललिता रावत ने प्रथम, नित्या शाह ने द्वितीय एवं शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियांशु पाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. विमला सिंह रहीं।
100 मीटर दौड़ में गुंजन मेहरा प्रथम:
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुंजन मेहरा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय एवं नित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में भावना ने मारी बाजी:
“शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भावना प्रथम, यमुना द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
हिंदी विभाग की प्रोफेसर विमला सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छात्र-छात्राओं को हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, ताकि उनकी छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ सकें।
नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ, चलाया हस्ताक्षर अभियान:
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई। साथ ही नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हरीश चन्द्र जोशी रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया।
इस अवसर पर कमलेश, गणेश, प्रेम भारती, माही, रोशनी, भावना, गुंजन, चंद्रा, आकांक्षा, पायल, बबली, काजल और तनुजा दरमवाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल














