रामनगर से महिला 4 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पति ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी की तहरीर।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर क्षेत्र से एक महिला अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले में पति ने कोतवाली रामनगर में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर पत्नी और पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा मल्लू, कोतवाली एवं तहसील रामनगर निवासी श्याम लाल पुत्र डौल राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी हेमलता (36 वर्ष) 24 जून 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे अपने 4 वर्षीय पुत्र रियांश को साथ लेकर बिना किसी परिजन को बताए घर से कहीं चली गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे।

श्याम लाल का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर पत्नी और पुत्र की काफी तलाश की। रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी जानकारी ली, लेकिन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं पत्नी और पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना न घट गई हो।
पीड़ित ने कोतवाली रामनगर पुलिस से पत्नी और पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है।
महिला का हुलिया:
नाम: हेमलता
उम्र: 36 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट
रंग: गोरा
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।



